फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की कुर्सी पर भाजपाइयों ने ज्ञापन चिपकाए

Thu, 26 Mar 2015 04:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने बुधवार को विकास भवन पर जमकर हंगामा किया। मुख्य विकास अधिकारी के आफिस में घुस गए और नारेबाजी की। सीडीओ की गैर मौजूदगी में विरोध करने वालों ने उनकी कुर्सी पर ही ज्ञापन की प्रतियां चिपका दीं।
विज्ञापन


भाजपाइयों के तेवर देख आसपास के कमरों में काम कर रहे कर्मचारी बाहर आ गए थे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पिछले दिनों हुई बारिश और ओले पड़ने से किसानों को हुई क्षति को लेकर भाजपाई प्रदेश सरकार की नीतियों से नाराज हैं।

कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार और महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल विकास भवन ज्ञापन देने पहुंचा। इससे पहले उन लोगों ने कुछ कार्यकर्ताओं को विकास भवन भेजकर यह पता लगाया कि वहां सीडीओ मौजूद हैं कि नहीं।
विज्ञापन


पता चला कि वह घाटमपुर गए हुए थे, जल्दी ही कार्यालय पहुंचने वाले हैं। इस सूचना के कुछ देर बाद भाजपाई नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। पहले तो वे सभी विकास भवन के गेट पर ही खड़े हो गए। तय किया गया कि यहां पर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सीडीओ को दिया जाएगा।

लेकिन जब सीडीओ शंभू कुमार के कार्यालय पहुंचने में देर होने लगी तो सभी भाजपाई उनके आफिस तक पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की तो भाजपाई दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। सभी लोग सीडीओ की कुर्सी घेरकर नारेबाजी करने लगे। आखिर में कुर्सी पर ही ज्ञापन की प्रतियां चिपका दीं।

जाते जाते चेतावनी भी दी कि किसानों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डा. मनोज मिश्र, हेमंत द्विवेदी, दीप अवस्थी, अनिल सेठ, जय शंकर रावत, सुनील बजाज, दीपक सिंह, बालकृष्ण गुप्त, अनूप अवस्थी काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें