फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा ने गैंगस्टर को बनाया भाजयुमो का प्रदेश मंत्री, अरविंद राज त्रिपाठी काकादेव थाने का है हिस्ट्रीशीटर

Tue, 03 Aug 2021 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छात्रनेता सनी गिल समेत हत्या के दो केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
अरविंद राज त्रिपाठी - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने गैंगस्टर अरविंद राज त्रिपाठी को भाजयुमो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) का प्रदेश मंत्री बना दिया। काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर अरविंद को एक मामले में निचली अदालत सजा भी सुना चुकी है। हाल ही में उस पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


इसके बाद भी पार्टी ने चुनावी साल में उसे अहम पद दे दिया। तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान इसका विरोध भी किया है। भाजयुमो के 26 पदाधिकारियों की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें काकादेव निवासी अरविंद राज त्रिपाठी का भी नाम शामिल है।

उसे प्रदेश मंत्री का पद देने पर सवाल उठ रहे हैं। काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक अरविंद थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छात्रनेता सनी गिल समेत हत्या के दो केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन

उस पर हत्या के प्रयास के दो केस हैं। पहला केस 2002 में दर्ज हुआ था। 2009 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस चार बार अरविंद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा रंगदारी, मारपीट के अलावा दो केस सेवन सीएलए के भी दर्ज हैं।

पुलिसकर्मियों से मारपीट कर फाड़ दी थी वर्दी
काकादेव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें महेंद्र नायक नाम के शख्स समेत चार-पांच अज्ञात आरोपी थे। आरोप था कि चेकिंग के दौरान नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर मारपीट की थी और वर्दी फाड़ दी थी। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान अरविंद राज का नाम बढ़ाया गया था। इस केस में अरविंद वांछित है।
विज्ञापन

भाजयुमो की प्रदेश इकाई में क्षेत्र के पांच कार्यकर्ता
भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया और जालौन के विकास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसी तरह कानपुर के अरविंद राज त्रिपाठी और औरैया के सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। हरदोई के अमन मिश्र सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। शिववीर दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि विकास को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष पद दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें