हमले के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है
पूर्व प्रधान पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ अनुराग के परिजनों पर हमलावर हो गई। आरोपी के परिजनों ने खुद को घर में कैद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अनुराग के परिजनों को सुरक्षित निकाला और थाने ले गई। पुलिस की जीप घेरकर आरोपी के परिजनों पर महिलाओं ने हमले का प्रयास किया। हमले के पीछे सहन की जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा
पूर्व प्रधान के भाई अर्जुन सिंह के दरवाजे पर निर्माण सामाग्री इकट्ठा है। पूर्व प्रधान, अर्जुन व आरोपी के घरों की दीवारें जुड़ी हैं। निर्माण को लेकर पक्षों के बीच कई दिनों से गहमागहमी का माहौल था। बिंदकी सीएचसी के डाक्टर धर्मेंद्र पटेल ने सीने में एक घाव बताया है। हालत नाजुक देखकर लवकुश को रेफर किया है। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा है।
एक माह पहले बीजेपी नेत्री का पुत्र जेल गया
शहर के गौतमनगर इलाके में लेनदेने के विवाद पर पिस्टल लहराकर फायरिंग के मामले में बीजेपी नेत्री गायत्री सिंह के पुत्र लखन सिंह समेत तीन को पुलिस ने जेल भेजा था। मामले में पिस्टल समेत एक आरोपी फरार चल रहा है। कोतवाली पुलिस एसपी के सख्त आदेश के बाद भी उसकी तलाश में नाकाम है। वहीं, भाजपा नेत्री गायत्री सिंह ने किसी प्रकार की रिश्तेदारी से इन्कार किया है।
सेंगर परिवार का एक ही घर
गांव में क्षत्रिय बिरादरी के गौतम परिवारों का बाहुल्य है। आरोपी अनुराग सेंगर का परिवार मूल रूप से जालौन जिला के लिढ़उपुर गांव निवासी है। अनुराग के बाबा की हरसिंहपुर में ससुराल थी। यहीं संपत्ति मिलने पर बस गए थे। इसके बाद अनुराग के पिता कल्लू सेंगर की भी गौतम परिवार में शादी हो गई। कल्लू के दो बेटे अनुराग व छोटा बेटा आदित्य सिंह सेंगर है। गांव में गौतम परिवारों का वर्चस्व है।