फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का आडियो हुआ वायरल, पढ़िए कैसे चुनाव में पार्टी के खिलााफ रचा बड़ा षड़यंत्र

Mon, 20 Mar 2017 01:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सोशल मीडिया पर आडियो से पदाधिकारी भी हैं दंग
हाईकमान तक पहुंचा मामला, नेता जी भी सकते में 
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जब योगी को सीएम बनाने की औपचारिक घोषणा की जा रही थी तभी एक ऑडियो वायरल हो गया। पूर्व जनप्रतिनिधि का वायरल ऑडियो सोशल मीडिया पर एक साथ कई ग्रुपों में भेजा गया। इसे जिसने भी सुना, वह आश्चर्यचकित रह गया। भाजपाइयों मेें इस आडियो को लेकर दिन भर चर्र्चाओं का माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन


 

डेमो
दरअसल, इस ऑडियो क्लिप में नेता जी विपक्षी दल (बसपा) के लिए वोट मांग रहे हैं। यहीं नहीं आडियो में नेताजी दबाव डाल रहे हैं कि जितना हो सके हाथी पर ही मोहर लगवाओ। यहां (बीेजेपी) का तो कोई ठिकाना नहीं है। भाजपा नेता का यह आडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया।

जिसने भी सुना, वह सुनकर दंग रह गया। बीजेपी कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक आडियो से सकते में हैं। दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग एक-दूसरे से पूछते रहे कि आखिर ये नेताजी हैं कौन, जिन्हें बसपा की इतनी फिक्र है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता का आडियो हाईकमान तक पहुंच गया है। अब प्रदेश नेतृत्व ही उनका भविष्य तय करेगा। 

 
विज्ञापन

डेमो
पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में सभी राजनैतिक दलों ने वोटरों को अपने पाले में खींचने के लिए हर दांव चला। इस दौरान बीजेपी के एक नेता व पूर्व जनप्रतिनिधि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के बजाय दूसरे दल (बसपा) के लिए वोट मांग रहे थे।

वोट पक्का करने के लिए भाजपा नेता ने अपने नजदीकियों और रिश्तेदारों को फोनकर बसपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा। यहीं नहीं उन्होंने क्षेत्र में जातीय आंकड़ों के बारे में भी जानकारी ली और जोर देकर कहा कि पूरी कोशिश करो कि ज्यादा से ज्यादा वोट बसपा में जाना चाहिए। हालांकि उस समय तो यह आडियो वायरल नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें