फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, नवजात बच्चे की मौत पर सीएम को खून से लिखा था पत्र

Sat, 14 Sep 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
खून से खत लिखने वाला भाजपा नेता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव की नवाबगंज सीएचसी में नवजात बच्चे की मौत के प्रकरण में मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखने वाले भाजपा के ओबीसी मोर्चा हसनगंज मंडल के अध्यक्ष ने अब आत्मदाह की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अब तक हुई जांच में अधिकारियों ने उनका पक्ष नहीं सुना।
विज्ञापन


जांच के नाम पर कोरम पूरा करते हुए अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा हसनगंज मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश राठौर के नवजात बच्चे की नवाबगंज सीएचसी में 9 जून को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

खून से खत लिखने के बाद भाजपा नेता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने डॉ. कंचन, डॉ. शैलेंद्र अस्थाना, स्टाफ नर्स व सफाई कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। दुर्गेश ने कार्रवाई के लिए 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा था। जिसमें उन्होेंने सीएमओ पर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।

दो दिन बाद सीएमओ ने आरोपी डॉक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ स्टाफ नर्स व सफाई कर्मी को सीएचसी से हटा दिया था। जबकि चार दिन पूर्व डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम का भी गठन किया था। हालांकि दुर्गेश राठौर का आरोप है कि पूरे प्रकरण में अब तक एक भी अधिकारी ने उनका पक्ष नहीं जाना। दुर्गेश राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा मनमानी पर उतारू है। 

दो डॉक्टरों पर कार्रवाई से पहले पीड़ित के बयान लिए गए थे। उसी आधार पर एक महिला डॉक्टर का तबादला कर दिया गया जबकि बाल रोग विशेषज्ञ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही स्टाफ नर्स व सफाई कर्मी का भी तबादला कर दिया गया है। पीड़ित अब अपने दिए गए बयान से संतुष्ट नहीं है। वह चाहते हैं कि उनके दोबारा बयान लिए जाए। जबकि उनके बयान के आधार पर ही कार्रवाई की गई थी। - डा. लालता प्रसाद, सीएमओ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें