फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नरेश अग्रवाल बोले- अवतार हैं मोदी, देश तोड़ने वालों का करेंगे वध

Thu, 25 Apr 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश और राहुल को बताया भटके लोगों की जोड़ी। नरेश अग्रवाल ने दोनों को चंगू मंगू भी कहा। 
विज्ञापन
जनसभा में बोलते भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहामऊ और सांडी कस्बे में आयोजित जनसभाओं में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार बताया। कहा कि राम ने रावण का और कृष्ण ने कंस का वध किया था, वैसे ही नरेंद्र मोदी देश तोड़ने वालों का वध करेंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना नरेश अग्रवाल ने उन्हें चंगू-मंगू की जोड़ी बताया।

विज्ञापन


महिलहामऊ में स्थित एक डिग्री कॉलेज के परिसर में आयोजित जनसभा में नरेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सनातन धर्म आदि काल से है, जबकि इस्लाम का उदय 1,400 साल पहले हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मुस्लिमों के पूर्वज भी हिंदू ही रहे हैं। ऐसे लोगों को भी राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए। सांडी की जनसभा में नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारे वादे पूरे किए हैं।

चाहे 370 का मामला हो या फिर राम मंदिर निर्माण का। उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव नहीं है। देश का चुनाव है। उन्होंने दावा कि किया कि विश्व में भारत का झंडा नरेंद्र मोदी ही फहराएंगे। कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं तो एक तरफ भटके हुए लोगों की जोड़ी। इन्हें चंगू-मंगू भी कहा जा सकता है। एक के हाथ में डंडा है और एक के हाथ में झंडा, लेकिन मोदी खुद ही डंडा और खुद ही झंडा हैं।
विज्ञापन

पूरे विश्व के लोग नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पीके वर्मा, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह, सांडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रियम मिश्रा, सुधीर सिंह, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें