बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य के प्रतिनिधि मनाेज कुशवाहा
बीजेपी ने सपा में मचे कलह और कुछ ही घंटे में हुए समझौते को सुनियोजित ड्रामा बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सपा ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह हथकंडा अपनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य के प्रतिनिधि अाैर भाजपा नेता मनाेज कुशवाहा ने सपा में मचे सियासी घमासान काे ड्रामा कहते हुए चुटकी ली।
उन्हाेंने सीएम अखिलेश के निष्कासन को सपा का ड्रामा कहा।
उन्होंने कहा कि देश की जनता सैफई परिवार के नाटक को अच्छे से जान गई है।
सपा से पीएम मोदी की 2 जनवरी को होने वाली रैली से ध्यान हटाने के लिए यह चाल चली।
लेकिन जनता सपा परिवार का नाटक देखा और समझ चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से साइकिल जा रही है और कमल का फूल आ रहा है।
कुशवाहा ने कहा, प्रदेश में सीएम की इमेज बनाने की कोशिश की जा रही है।
इसी के चलते कई महीनों से परिवार व पार्टी में विवाद का नाटक चल रहा है।