फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा यूपी से विपक्षियों की जड़ें उखड़ चुकी हैं

Mon, 07 Oct 2019 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने युवाओं में जमकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि यूपी से अब विपक्षी पार्टियों की जड़ें उखड़ चुकी हैं। भ्रष्टाचार और अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाली सपा और बसपा जैसी पार्टियों के नेता बेरोजगार होने से छटपटा रहे हैं। 
विज्ञापन


पनकी के गौरीधाम में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकुशलता ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणनीतिक कौशल ने प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

कहा कि अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बनेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि पार्टी की युवा शक्ति नए भारत के निर्माण में जुट गई है। आने वाले समय में पूरे देश में सिर्फ भगवा ही नजर आएगा। सभी ने गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें