यूपी के चित्रकूट जिले में सीतापुर चौकी क्षेत्र के यूपीटी बंगल के सामने बेकाबू ट्रक ने भाजपा नेत्री की कार में टक्कर मार दी। इससे किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कार व ट्रक को हटवाने का प्रयास किया तो भाजपा नेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर नो इंट्री वाले इलाके में बड़े वाहन गुजारने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती रही। सोमवार मझगवां सतना मप्र की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी कार से चित्रकूट कर्वी की ओर आ रहीं थीं।