फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा नेता ने रिसर्च इंस्टीट्यूट के मैनेजर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के संत चौराहे के पास शनिवार रात कार सवार भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर एक रिसर्च इंस्टीट्यूट के मैनेजर को जमकर पीटा। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवक पर तमंचे से फायर किया।

हालांकि वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद तमंचे की बट से मैनेजर के सिर पर वार किया। पीड़ित ने हनुमंत विहार थाने में नेता और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संजयगांधीनगर निवासी प्रतीक अग्निहोत्री गीतानगर क्राॅसिंग के पास स्थित वैद्य श्री रिसर्च इंस्टीट्यूट में मैनेजर हैं। उनके अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे वह गीतानगर से बुलेट से घर जा रहे थे। आरोप है कि संत चौराहे के पास कार सवार भाजपा नेता वैभव मिश्रा ने उन पर फायर किया। वह बाल-बाल बचे तो कार से पीछे से टक्कर मार दी।

फिर उनको पीटा। आसपास के लोग मदद को दौड़े तो कार सवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रतीक के मुताबिक वैभव उनसे एक पुराने मामले के चलते रंजिश मानता है। आरोपी ने कुछ दिन पहले फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसकी रिकार्डिंग उनके पास है जिसे उन्हाेंने पुलिस को सौंप दिया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें