फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा, बस स्कार्पियो से भिड़ी, भाजपा नेता सहित 3 की मौत

Sun, 12 Aug 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में अमावस्या स्नान के बाद चित्रकूट से आ रही भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई। हादसा बांदा मार्ग पर टेढ़ा व इसुली गांव के बीच हुआ। इस घटना में स्कर्पियो सवार भाजपा नेता, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व उनके चालक, एक अन्य साथी की मौत हो गई। जबकि चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर डीएम आरपी पांडेय व एसपी अजय कुमार सिंह घायलों का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई - फोटो : अमर उजाला
 कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला (65) शनिवार को अपनी स्कार्पियो से चित्रकूट में संगठन की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। वह चित्रकूट के प्रभारी भी थे। शाम करीब चार बजे बांदा मार्ग पर टेढ़ा व इसुली गांव के बीच उनकी स्कार्पियों की चित्रकूट से लौट रही प्राइवेट बस से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कानपुर, नौबस्ता के पशुपतिनगर निवासी भाजपा नेता शैलेंद्र शुक्ला व उनके चालक दीपू उर्फ पुनीत मिश्रा (45) निवासी बसंतनगर और स्कार्पियों में उनके साथ सवार खाड़ेपुर, नौबस्ता के दीपू उर्फ ब्रजेश मिश्रा (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही स्कार्पियो सवार चार लोग किदवईनगर साइड नंबर एक निवासी ओमनाथ तिवारी, बंदीपुरवा, नौबस्ता के सुरेश (50) बसंतनगर के अविनाश (41) व घाटमपुर के मवई माधौ निवासी सुमित (45) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर बीरबहादुर सिंह यादव, सीओ रजनीय उपाध्याय, एसओ सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

4 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई - फोटो : अमर उजाला
बस में फंसी स्कार्पियो को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी से खींचकर स्कार्पियो को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों व मृतकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सदर अस्पताल से सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें