फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, कॉल करने वाले ने खुद को बताया भाजपा नेता

Wed, 21 Nov 2018 08:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में पूर्व सपा नेता और कारोबारी संजीव जैन ने भाजपा नेता सोम गुप्ता पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जूही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आनंदपुरी निवासी संजीव जैन ने पुलिस को बताया कि वह आनंदपुरी गेट पर सौंदर्यीकरण करा रहे हैं। मंगलवार सुबह 11:52 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा नेता सोम गुप्ता बताते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर जानमाल की धमकी देते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। इस बाबत भाजपा नेता सोम गुप्ता का कहना है कि आनंदपुरी गेट के बाहर उनका एक प्लाट है, जिसे 2004 में नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन से खरीदा था। प्लाट पर जेसीबी चलवाए जाने की जानकारी पर उन्होंने संजीव से फोन पर बात की।

इस पर उसने अभद्रता करते हुए कब्जा करने की बात कही। भतीजी की सगाई की व्यस्तता के कारण पुलिस से शिकायत नहीं कर सके। रंगदारी मांगने का आरोप झूठा है। थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि पूर्व सपा नेता के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें