फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय भाजपा नेता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा

Sat, 04 Jan 2020 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के पुरवा सिंह कैथावा गांव में शुक्रवार की सुबह पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाने गए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को आठ लोगों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की पृष्ठभूमि में रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बेला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें औरैया रेफर कर दिया। पीड़ित ने बेला थाने में घटना की तहरीर दी है। बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा सिंह कैथावा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र सरमान सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं।

पुलिस भर्ती के लिए शुक्रवार की सुबह वह दौड़ लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे। तभी वहां पहले से घात लगाए गांव के आठ लोगों ने रोककर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर उन्हें खेत में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल बेला में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से डॉक्टरों ने औरैया रेफर कर दिया। घायल भूपेंद्र ने बताया कि बेला थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस इस मामले में सुलह करने का दबाव बना रही है। उधर, इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव का कहना है कि वह बाहर थे। मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई मामला है तो जांचकर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें