लंच के पैकेट के लिए छीना झपटी करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन हुजूम के सामने मूक दर्शक बना रहा। बाइकों पर तीन से चार युवक सवार रहे, हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
एक ओर जहां यातायात माह मनाया जा रहा है। अधिकारी व जन प्रतिनिधि लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ा रहे हैं। शनिवार कमल संदेश यात्रा में अधिकारी व जन प्रतिनिधि खुले आम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ते देखते रहे।
जनप्रतिनिधि के साथ ही पार्टी के नेता स्वयं यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिखे। बाइक सवारों ने मुख्य मार्गों व चौराहों पर कब्जा कर रखा था, पीछे से आ रहे वाहनों के लिए आगे निकलने के लिए मार्ग नहीं छोड़े गए।