फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपनाई पंडित दीनदयाल की अंत्योदय विचार धारा : पूनम

Sat, 26 Sep 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। नगर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विधायक पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल की अंत्योदय की विचार धारा अपनाई है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उनकी एकात्म मानववाद से प्रेरित पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा में लगे हैं। कहा पंडित दीनदयाल का सपना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इसी भावना के साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। यहां मंडल अध्यक्ष अटल वाजपेयी, भोला अवस्थी, अमित सिंह, डॉक्टर रामआसरे राजपूत, जितेंद्र त्रिवेदी, संतोष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें