फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के दंगल में आज उतरे हैं भाजपा के चार बड़े दिग्गज

Wed, 15 Feb 2017 05:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भाजपा ने तीसरे चरण के मतदान के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इसलिए बुधवार को भाजपा ने अपने चार बड़े दिग्गजों को मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। चारों ही बोलने में माहिर है और अपनी इसी शैली से ये सभी भाजपा के लिए लोगों का रिझाने का काम भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सपा के गढ़ में सेंध लगाने उतरे हैं तो वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी भी दूसरे इलाकों में जोर आजमाइश करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कन्नौज के गुरुसहायगंज में मिलिट्री मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुंदेलखंड में गरजेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को दोपहर ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और बांदा विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बांराबंकी समेत लखनऊ जिले में बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज बक्शी का तालाब (बक्शी का तालाब विधानसभा), लखनऊ जिले में काले वीर मंदिरा का प्रांगण मोहनलालगंज (मोहनलालगंज विधानसभा) लखनऊ जिले में कर्नल दिलीप सिंह इंटर कॉलेज का मैदान सरोजनी नगर (सरोजनी नगर विधान), लखनऊ जिले में ई ब्लाक मार्केट दिवाकर मिष्ठान भण्डार के सामने लखनऊ (पश्चिम विधानसभा), लखनऊ में पत्रकारपुरम चैराहा, गोमतीनगर (लखनऊ पूर्व विधानसभा) की सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वहीं स्मृति ईरानी 15 फरवरी को कानपुर जिले में प्रेसवर्ता करेंगी इसके बाद यशोदानगर चैराहा महराजपुर विधानसभा और चावला मार्केट चैराहा किदवई नगर विधानसभा व बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर महिला जागरूकता रैली को संबोधित करेंगी। शास्त्री चैक रतनलाल नगर विधानसभा गोबिन्द नगर औरविरहाना रोड चैराहा आर्यनगर/आर्यनगर विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें