फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में भिड़े भाजपाई, हाथापाई

Sun, 13 Sep 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किदवई नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में मंडल महामंत्री श्रीराम तिवारी को गेस्ट हाउस में घुसने से रोकने पर बवाल हो गया। भाजपाइयों के बीच गहमागहमी के बाद जमकर हाथापाई हुई, जिसमें कुछ कार्यकर्ता चुटहिल भी हुए। वरिष्ठ नेताओं के बीच-बचाव पर हंगामा शांत हुआ, लेकिन महामंत्री के समर्थन में 50 से अधिक कार्यकर्ता शिविर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


बवाल के चलते शिविर करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। किदवई नगर के-ब्लाक स्थित अग्रसेन भवन में किदवई नगर मंडल के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।

शनिवार को शिविर शुरू होने से पहले ही मंडल महामंत्री श्रीराम तिवारी कार्यकर्ता गोपाल बाजपेई, सुमन पांडेय और अजय अवस्थी के साथ पहुंचे तो उन्हें गेस्ट हाउस के गेट पर रोक दिया गया। इससे गुस्साए श्रीराम तिवारी ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर गेस्ट हाउस में मौजूद मंडल अध्यक्ष आशीष बाजपेई कार्यकर्ताओं के साथ बाहर आए तो उन्हें देखते ही श्रीराम ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसका वहां मौजूद कार्यकर्ताओं विरोध किया तो महामंत्री के साथ आए कार्यकर्ता भिड़ गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पाकर वरिष्ठ नेता विवेकशील शुक्ला, मनोज पांडेय और रामदेव पहुंचे और हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें