फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने काटा सांसद का टिकट तो दिल्ली में धरने पर जा बैठे, पार्टी के बारे में कही ये बड़ी बातें

Sat, 06 Apr 2019 07:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भैरोप्रसाद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट काटा है। पार्टी ने भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आरके पटेल को बांदा से उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनाव 2019 का टिकट कटने से नाराज भैरो प्रसाद मिश्रा दिल्ली जाकर धरने पर बैठ गए हैं।  
विज्ञापन


भैरो प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया। इसके बाद भी पार्टी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया। जब वो छात्र थे तभी से भाजपा से जुड़े हुए हैं। अपनी पढ़ाई छोड़ने के बाद वो सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। 

भैरो प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में पिछले सालों में सभी कामों को पूरा करवाया है। अपनी उंगलियां दिखाते हुए कहा कि जब टाइपराइटर नहीं होते थे तो बीस बीस पेज अपने हाथों से लिखा करते थे। अपने क्षेत्र में रहकर सभी काम किए। हमेशा जनता के बीच मौजूद रहे। फिर भी उनके साथ ऐसा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें