फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: बीजेपी ने यूपी की आठ सीटाें पर घोषित किए प्रत्याशी अब सपा बसपा गठबंधन खोलेगा अपने पत्ते

Tue, 26 Mar 2019 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा फूंक फूंक कर अपने कदम रख रही है। यूपी की वीआईपी सीटों में शुमार कानपुर से जोशी का पत्ता कटने के बाद भाजपा ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी।  भाजपा ने मंगलवार शाम को यूपी की आठ सीटाें पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस और सपा-बसपा को चौंका कर रख दिया है। 
विज्ञापन


कानपुर नगर और देहात सीट पर लंबे समय से भाजपा प्रत्याशियाें को लेकर हलचल मची थी जिसे भाजपा ने सोमवार शाम होते होते बिलकुल साफ कर दिया। कानपुर सीट से भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी का टिकट कटने के बाद चर्चा में रहे आधा दर्जन से अधिक दावेदार किनारे लग चुके हैं। 
 
विज्ञापन

सत्यदेव पचौरी एवं देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा प्रत्याशी)

सत्यदेव पचौरी एवं देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा प्रत्याशी) - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी को टिकट देकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। कानपुर सीट के लिए सत्यदेव पचौरी का नाम कहीं भी शामिल नहीं था। वहीं अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को भाजपा ने दोबारा मौका दिया है। नए समीकरण के बाद अब गठबंधन की बारी है। 

बुधवार या गुरुवार को गठबंधन प्रत्याशी घोषित कर सकता है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया को इटावा से प्रत्याशी बनाया गया है।

बुंदेलखंड में जालौन से मौजूदा भानू प्रताप वर्मा और हमीरपुर से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चन्देल को फिर से मैदान में उतारा गया है। कन्नौज से पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुब्रत पाठक चुनाव मैदान में होंगे। फर्रुखाबाद सीट से मुकेश राजपूत, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें