महोबा के सालट गांव में मजार के उर्स के मौके पर एक समुदाय को खिलाई गई नानवेज बिरयानी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उर्स वाले मजार को वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए जाने की जानकारी पर वन अधिकारी रामजी राय ने कहा है कि वह खुद आठ सितंबर को सालट जाएंगे।
वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा और जमीन पर विकास को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने दो दिन पहले प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय से मजार किसकी भूमि में बनी है, इसका पता लगाने को कहा था। विधायक ने यह भी जानकारी दी थी कि मजार वन विभाग की भूमि में बनी है। इसका निर्माण दो वर्ष के अंदर कराया गया है।