फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2018 तक के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम की वेबसाइट पर हुए ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वर्ष 2008 से पूर्व के जन्म व मृत्यु से संबंधित हस्तलिखित अभिलेखों के साथ-साथ 2018 तक के प्रमाणपत्र नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए गए। इससे अब लोगों को ऐसे प्रमाणपत्रों को सत्यापित कराने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्षेत्रीय जोनल कार्यालयों से ही यह कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2019 से सभी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अब पुराने अभिलेख भी डिजिटल होने से आम नागरिकों को प्रमाणिकता जांच के लिए नगर निगम मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर यह व्यवस्था 20 दिसंबर से लागू कर दी गई है।


सीएफसी एप से मिलेगा पंजीकरण में लाभ

नगर निगम ने नागरिकों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अधिक सुविधा और पारदर्शिता देने के लिए नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) एप भी लाॅन्च किया है। इस एप के माध्यम से आवेदक जन्म या मृत्यु से संबंधित आवेदन मूल दस्तावेजों के अनुसार सही और पूर्ण विवरण के साथ ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद आवेदक को सीएफसी एप से एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसके साथ संबंधित जोनल कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पर आवेदन जमा किया जा सकेगा। सीएफसी एप को गूगल प्ले स्टोर पर CFC App सर्च कर दिए गए लिंक अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर डाउनलोड किया जा सकता है। नगर आयुक्त ने दावा किया कि इस पहल से नगर निगम की सेवाएं और अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें