फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: कानपुर में नौ और पक्षी मृत मिले, 34 नमूने लिए, चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता

Mon, 18 Jan 2021 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रविवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में नौ और पक्षी मृत मिले। वहीं परेड क्षेत्र से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, मिट्टी, पानी आदि के 34 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए बरेली भेजा गया है। उधर, चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


21 जनवरी को दोबारा पक्षियों, पानी आदि के नमूने लेकर बर्ड फ्लू की जांच कराई जाएगी। इनके निगेटिव आने के बाद ही चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोलने का फैसला लिया जाएगा। पशु चिकित्सा विभाग की टीम को दबौली, कोपरगंज, रामबाग में पांच कौवे मृत मिले।

गूबा गार्डन, कैंट, जवाहर नगर में तीन कबूतरों के शव मिले। बर्रा-8 में एक बगुले का शव मिला। उधर, चिड़ियाघर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक तीन पालियों में अधिकारियों ने वन्य जीव परिसर, झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। चिड़ियाघर के सहायक निदेशक एके सिंह के अनुसार निरीक्षण के दौरान न तो कोई पक्षी मृत मिला और न ही अस्वस्थ मिला। चिड़ियाघर में रसायन का छिड़काव जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें