फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: होटलों में नहीं मिलेगी चिकन बिरयानी, अंडा करी, एक बार फिर थमा रेस्टोरेंट-होटल कारोबार

Mon, 11 Jan 2021 11:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक देते ही नॉनवेज पकवान देने वाले रेस्टोरेंट पर भी बंदिशें लगा दी गई हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों के अलावा जिन होटलों में भी नॉनवेज बिकता है, वहां पर पुलिस ने जाकर निर्देश दिए कि वे चिकन व अंडे से जुड़ी डिश न बनाएं और न बेचें। इसके लिए संबंधित थाना और चौकी से पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क किया है।
विज्ञापन


चमनगंज के वारसी होटल, अजमेरी होटल में फिलहाल मटन से बनी डिश बिक रही हैं। तलाक महल के ज्यादातर होटलों में चिकन की बनी डिश बनती हैं, लिहाजा वहां के होटल बंद करा दिए गए हैं। जहां पर मटन-मछली की डिश बिकती हैं, वह कोरोना संक्रमण के तहत जारी गाइडलाइन के तहत ही खाने पीने का सामान बेचने और बैठकर खिला सकते हैं।

कारोबार को झटका, गलियों में बिक रहा चिकन
कोरोना काल में लंबे समय तक बंद रहे होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बर्ड फ्लू ने दोबारा झटका दिया है। चमनगंज में वारसी होटल के संचालक अयाज वारसी ने बताया कि लॉकडाउन और कोरोना काल में होटल-रेस्टोरेंट बंद रहे। अब बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। मटन-फिश के बनी नॉनवेज डिश बिकेंगी। हालांकि चमनगंज के कंघी मोहाल, बेकनगंज, कर्नलगंज, रेल बाजार, रजबी रोड, कुली बाजार जैसी घनी बस्तियों वाले इलाकों में चिकन की डिश बनाने वाले होटल खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें