फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रसोई के कचरे से बनेगी बाॅयोगैस और जैविक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रसोई से निकलने वाला कचरा अब ऊर्जा और खाद बनाने के काम आएगा। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल में बाॅयोगैस संयंत्र शुरू किया है। मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसका शुभारंभ किया। संयंत्र में हॉस्टल की रसोई और मेस से निकलने वाले प्रतिदिन 25 से 50 किलो जैविक कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा।
विज्ञापन



इससे रोजाना करीब पांच से 10 घन मीटर कच्ची बाॅयोगैस तैयार होगी। इसका उपयोग ऊर्जा के रूप में किया जा सकेगा। प्रसंस्करण के बाद बचने वाले अर्धतरल पदार्थ से जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका इस्तेमाल पौधों और कृषि कार्यों में होगा। कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि कचरे को समस्या के बजाय संसाधन के रूप में देखने की जरूरत है। ऐसे प्रयासों से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें