डेंगू से अस्पताल फुल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंदनगर के एक बड़े अस्पताल में रविवार सुबह बैंक कर्मी रामचंद्र शुक्ला की मौत के बाद परिजनों को 6.57 लाख का बिल थमा दिया गया। पूरा भुगतान किए बिना शव देने से इनकार कर दिया गया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। बाद में परिजनों ने भुगतान कर दिया।
इसके बाद लापरवाह डॉक्टरों ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी भर्ती होने से पहले की तारीख का थमा दिया। इससे तीमारदारों का गुस्सा बढ़ गया। फिर हंगामा शुरू हो गया। बवाल बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उन्नाव, शुक्लागंज निवासी रामचंद्र शुक्ला (35) परमट स्थित यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे।