फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कबड्डी में बिल्हा की टीम विजेता व मित्रसेनपुर बनी उपविजेता

Sat, 24 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। असालतगंज के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। बालक वर्ग की हुई कबड्डी में बिल्हा की टीम विजेता बनी जबकि मित्रसेनपुर उसरी की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीईओ अजब सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान बना रहता है। इससे दिमाग तेज और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। कहा कि मैदान में लिए गए फैसले बच्चों में नेतृत्व के गुण विकसित करते हैं। सामूहिक खेलों से मिल-जुलकर काम करने, भाईचारा बढ़ाने और समय प्रबंधन की सीख मिलती है।
खेलकूद को पेशेवर रूप से अपनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्ज्वल भविष्य भी बनाया जा सकता है।मोहम्मद इलियास ने बताया कि दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की हुई खो-खो प्रतियोगिता में ताजपुर विद्यालय की टीम विजेता बनी। जबकि रायपुर के अटिया की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। वहीं, बालक वर्ग में सिउआभीरा विद्यालय की टीम विजेता व ताजपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इसके अलावा बालिका वर्ग की कबड्डी में तिस्ती की टीम विजेता और भवनपुर की टीम उपविजेता रही। योगासन प्रतियोगिता में मुर्रा ने प्रथम व सिउआभीरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीईओ ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यहां ईओ कुल कमल सिंह, सीएचसी से डॉ. राजीव कुमार, जगन्नाथ यादव, विनीत मिश्रा, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें