कानपुर। काकादेव में बिलाल सलमानी ने समीर बनकर युवती से दोस्ती की। छह साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि युवती से उससे रुपये वसूले। विरोध करने पर पीटा और हत्या की धमकी दी। काकादेव पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
काकादेव निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात समीर नाम के युवक से हुई। उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे बातचीत होती रही। फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इस दौरान युवती को उसके लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के धौरारा खुर्द गांव निवासी बिलाल सलमानी होने का पता चला।
काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के अनुसार आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन वसूली, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।