फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरूकांड : फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में खुशी दुबे और गवाह तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान आरोपी खुशी दुबे व गवाहों को 15 मार्च को बोर्ड के सामने तलब किया है।
विज्ञापन

बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे पर दर्ज फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी कराई गई।
मामले में गवाह मदारीपुर चौबेपुर के संतराम, कृष्णानगर लखनऊ के महेश व रतनपुर कॉलोनी कल्याणपुर कानपुर के जयराम को सम्मन जारी कर गवाही के लिए तलब किया गया है। वहीं खुशी को अगली तिथि 15 मार्च को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें