फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिकरू कांड: शिवली, रूरा में तैनात रहे छह थाना प्रभारियों की जांच, विकास और उसके गुर्गों की मदद करने का शक

Mon, 04 Jan 2021 09:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों पर रहम करने के मामले में शिवली और रूरा के छह पूर्व थाना प्रभारी की जांच शुरु हो गई है। शासन के निर्देश पर एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी है। जांच का मुख्य बिंदु है कि विकास और उसके साथियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों में कार्रवाई क्या हुई। 


विकास दुबे का कार्यक्षेत्र चौबेपुर के अलावा शिवली व रूरा भी रहा है। उसके कई करीबी रूरा व शिवली थाना क्षेत्र में रहते हैं। अब पूर्व में तैनात रहे रूरा व शिवली थाना प्रभारियों की जांच कराने के निर्देश आए हैं। इसमें रूरा में तैनात रहे धर्मवीर सिंह, शिवली कोतवाली के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सिंह, दीवान गिरि, लवकुश सिंह, संजय कुमार की जांच कराई जा रही है। इनमें से कोई भी इस समय जिले में तैनात नहीं है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने सीओ सदर संदीप सिंह को जांच सौंपी है। 

शिवली और रूरा थाने में तैनात रहे छह थाना प्रभारियों की जांच शुरु कराई गई है। विकास दुबे और उसके साथियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों में क्या कार्रवाई हुई इस पर फोकस है। 

विज्ञापन

केशव कुमार चौधरी, एसपी

Next
AU ऐप में पढ़ें