फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: खुशी के मामले में अब चार मई को होगी सुनवाई, फर्जी आईडी से सिम इस्तेमाल करने की आरोपी

Thu, 08 Apr 2021 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात कोर्ट में चल रही बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी दुबे के मामले में सुनवाई फिर टल गई। अब चार मई की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को किशोर न्याय बोर्ड में खुशी भी मौजूद रही। खुशी को एसआईटी की जांच के बाद फर्जी आईडी से सिम इस्तेमाल करने का आरोपी बनाया गया है।

खुशी पर वे सभी धाराएं लगाई गई हैं, जो विकास दुबे समेत उसके कुख्यात साथियों पर लगी हैं। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट कमलकांत गुप्ता व सदस्य नरेंद्र मिश्रा के समक्ष चल रही है। गुरुवार को खुशी को तलब किया गया था।
विज्ञापन


बालिका संरक्षण गृह बाराबंकी से लाकर उसे पेश किया गया। खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि गवाहों को तलब किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें