बिकरू कांड के बाद फ रार हुए विकास दुबे के साथी अमर दुबे को शरण देने वाले दर्शनपुरवा निवासी विक्की यादव उर्फ विकास यादव को पनकी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वारदात के बाद विकास दुबे, प्रशांत मिश्रा व अमर दुबे अलग-अलग भागे थे।
अमर दुबे कानपुर देहात के करियाझाला गांव पहुंचा था। यहां विक्की यादव ने पुत्तू मिश्रा के ट्यूबवेल में छिपने की व्यवस्था कराई थी। विक्की यादव मूलरूप से रसूलाबाद यादव नगर गांव का रहने वाला है। इसी के चलते वह अमर दुबे के संपर्क में था।