फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड : गवाह दरोगा के नहीं आने से टली खुशी दुबे के मामले की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपी खुशी दुबे के केस की सुनवाई मंगलवार को गवाह के अदालत नहीं आने से टल गई। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख एक अक्टूबर तय की है।
विज्ञापन

दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड में पुलिस ने मुख्य मामले में खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 पॉक्सो एक्ट शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में चल रही है।
मामले में अभियोजन के गवाह दरोगा कुंवरपाल से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को गवाह दरोगा कुंवरपाल अदालत नहीं आए। इससे जिरह नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछली तारीख पर एक प्रार्थनापत्र कुछ प्रपत्रों को जिरह के दौरान अदालत में प्रस्तुत करने के संबंध में दिया था। इसकी सुनवाई के लिए अदालत ने एक अक्टूबर तारीख मुकर्रर की है। मंगलवार को खुशी कोर्ट में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें