फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: शिवम दुबे पर एनएसए की कार्रवाई की फाइल डीएम को भेजी, वारदात के दस महीने बाद प्रक्रिया शुरू

Wed, 14 Apr 2021 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिकरू कांड में पुलिस ने एक आरोपी पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की प्रक्रिया पूरी कर फाइल जिलाधिकारी को भेज दी है। यहां से संस्तुति के बाद फाइल शासन जाएगी। बिकरू कांड का यह पहला आरोपी है, जिसकी एनएसए की फाइल चल पड़ी है।

विज्ञापन


पांच से छह आरोपियों की फाइलें और भेजी जाएंगी। बिकरू कांड में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे। 43 आरोपी जेल में हैं। इसमें छह मददगार और एक असलहा खरीदने वाला शामिल है। शासन ने आदेश किया था कि आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत पुलिस ने आरोपी शिवम दुबे उर्फ दलाल की फाइल तैयार कर डीएम के पास भेज दी है। पुलिस ने लिखा है कि वारदात ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिए थे। दहशत की वजह से ग्रामीण गांव छोड़कर चले गए। शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ गोलियां पुलिसकर्मियों पर बरसाई थीं। इसलिए एनएसए की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें