फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क पर सूख रही धान पर फिसली बाइक, गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 21
विज्ञापन

उझियानी गांव के पास सड़क पर धान सुखाने की वजह से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। हवाई पट्टी रोड उझियानी गांव में सड़क पर सूख रही धान की फसल पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
क्षेत्र के गांव निवासी हरिकिशन कोरी (44) पुत्र आशाराम कोरी गुरुवार शाम आठ बजे बाइक से खेतों गए थे। लौटते समय हवाईपट्टी रोड पर उझियानी गांव के पास सड़क पर धान सूख रहा था। इससे बाइक फिसल गई, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन किसान के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के दो पुत्र एक बेटी है। खेती-किसानी के अलावा वह तहसील के सामने पंक्चर जोड़ने का खोखा रखे हुए थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रदीप कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उझियानी निवासी कुछ लोग सड़क पर धान सुखाने के लिए डालते हैं। लोगों नें लकड़ी डालकर सड़क भी बंद कर दी है। चाचा बाइक लेकर आए तो सामने से आ रहे वाहन से बचाने के चक्कर में बाइक धान पर फिसल गई। इससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें