उदी। कस्बा उदी मोड़ के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात नशेबाजों ने हंगामा किया। दुकानदारों के रोके जाने पर सरेआम फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
शुक्रवार देर रात कस्बा चौराहे पर दुकानदार दुकानें बंद कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों से आए चार युवकों ने चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदारों ने उन्हें रोका तो युवकों ने दबंगई करनी शुरू कर दी। उन्होंने हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने का प्रयास किया और भाग गए। सूचना पर उदी चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र सिंह पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है यदि तहरीर मिलेगी तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।