फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर गड्ढे में गिरकर बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब आधा घंटे बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को रुकवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के नगला सुंदर सिंह गांव निवासी प्रमोद कुमार (60) अपने भतीजे आलोक कुमार के साथ भरथना चौराहा पर अस्पताल से दवा लेने आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर भरथना ओवरब्रिज से सर्विस रोड की तरफ घूमे तभी हाईवे पर एक बड़े गड्ढे में उनकी बाइक जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों लोग बाइक समेत गिरकर पड़े।
भतीजे को पैर में मामूली चोट आई, लेकिन प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चाचा-भतीजे काफी देर तक हाईवे पर बाइक समेत पड़े रहे। घायल भतीजे व स्थानीय लोगाें ने 108 व 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन आधे घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। आधा घंटे बाद लोगों ने हाईवे से गुजर रही एक 108 एंबुलेंस को रोककर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टर ने प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें