फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश के पहले पोस्टमार्टम हाउस में फोरेंसिक के डॉक्टर करेंगे विच्छेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस पोस्टमार्टम हाउस का 17 सितंबर को शुभारंभ होगा। मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में पोस्टमार्टम हाउस बनाकर तैयार है। यह प्रदेश का पहला ऐसा पोस्टमार्टम हाउस होगा, जहां फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर शव का विच्छेदन करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में हर दिन इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, एटा के साथ हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के घायल इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई गंभीर घायलों की इलाज के दौरान मौत भी हो जाती है। इनका पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस और परिजनों को 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।



कई बार पोस्टमार्टम हाउस पर शवों की संख्या अधिक होने से परिजनों को घंटों इंतजार भी करना पड़ता हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में बनकर तैयार पोस्टमार्टम हाउस का शुभारंभ 17 को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह करेंगे। नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस में छह डीप फ्रीजर, एक्स-रे मशीन, एडवांस पोस्टमार्टम टेबल, अत्याधुनिक औजार के साथ ही अन्य आधुनिक उपकरण भी हैं।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग डाॅ. वेदांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रदेश का यह पहला पोस्टमार्टम हाउस होगा, जहां पर फोरेंसिक विभाग के विशेषज्ञ शव का पोस्टमार्टम करेंगें। आमतौर पोस्टमार्टम हाउस में सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टरवार लगाई जाती है। बेहतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। साथ ही पुलिस को तमाम मौतों की गुत्थी सुलझाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें