फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से लूटी चेन, बाइक पर सवार थे दो लुटेरे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 01 Dec 2022 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला की चेन लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी के सवार महिला को बाइक मोड़ने के बहाने रोका। इसके बाद गले में झपट्टा मार चेन लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान महिला ने हिम्मत दिखाकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मूलरूप से फतेहगढ़ निवासी प्रेमलता चकेरी के एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वह चकेरी के बंगाली कॉलोनी में किराए पर रहती हैं।

विज्ञापन


प्रेमलता ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह स्कूटी लेकर ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी। तभी घर से 20 मीटर की दूरी पर उनके आगे चल रहे बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोकी और बाइक मोड़ने लगे। तभी बाइक में पीछे बैठे युवक ने उतरकर अचानक उनके गले मे झपट्टा मारा और चेन लूटकर भाग निकले।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमलता ने दौड़कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि महिला से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें