फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांग्रेस नेता की मौत

Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार रात बाइक सवार कांग्रेस नेता को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह और उनके पुत्र गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज ले आए। डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र को परिजन कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन




जालौन जिले के कालपी कागजीपुरा निवासी सूर्यांश ने बताया कि पिता रामकुमार ओमरे (54) और उसका भाई शिवांक गुरुवार को किसी काम से बाइक से रनियां गए थे। रात नौ बजे के करीब रनियां से निकले थे। पौने 10 बजे के करीब हाईवे पर देवीपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों मेडिकल कॉलेज लाए। डॉक्टरों ने यहां पर रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजन सूर्यांक को रीजेंसी ले गए हैं। सूर्यांश ने बताया कि पिता कदौरा स्थित एक प्राइवेट महाविद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजन द्वारा तहरीर मिलते ही आरोपी वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें