फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर जिले में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना सजेती थाना के कुवांखेड़ा चौकी क्षेत्र में की है। साढ़ थानाक्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी विमलेश कुरील (40) बाइक से अपनी रिश्तेदारी में भटपुरवा (नौरंगा) गांव से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही जहानाबाद रोड पर स्थित भदवारा गांव के निकट ईंट भट्ठा के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। विमलेश हेलमेट लगाए था। उसके सिर और छाती में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें