फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिवाइडर में सिर टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बीमार भाई को देखने के लिए सोमवार रात बाइक से दिल्ली से घर आ रहे टाइल्स मिस्त्री सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक दिल्ली के बैशाली क्षेत्र में फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को घर आ गया था। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जसवंतनगर के नगला हटी निवासी मनोज कुमार (45) लगभग 15 सालों से दिल्ली में रहकर टाइल्स और पत्थर का काम करता था। सोमवार को उसे बड़े भाई संतोष कुमार की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो वह देर शाम बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में दिल्ली क्षेत्र में ही बैशाली के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। सिर डिवाइडर में टकराने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनोज प्राथमिक उपचार लेकर मंगलवार को घर आ गया था।
एसआई ललित कौशिक ने बताया कि युवक ने मंगलवार रात घर आने के बाद दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर उसका पोस्टमार्टम कराया है। भतीजे विपिन कुमार ने बताया कि चाचा मनोज दिल्ली में परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे मनीष, अवनीश, देव और एक बेटी चांदनी हैं। हादसे के बाद पत्नी राजकुमारी समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें