ओवरब्रिज से नीचे गिरकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक का पैर कट गया। युवक उछलते हुए पुल से 25 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना रनिया कस्बे की है। जानकारी के अनुसार गजनेर थाना अंतर्गत शेरपुर करौंदा निवासी आदित्य कुमार की पत्नी किसान नगर स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह पत्नी को स्कूल छोडने बाइक से गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ।