कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में बाइक मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव सरसौल रेलवे स्टेशन के किनारे आम के पेड़ में पैजामे से फंदे के सहारे लटका मिला।
इंजीनियरिंग कॉलेज में सफाई कर्मी का काम करने वाले सरसौल निवासी रामखेलावन के चार बेटे राजू, महेंन्द्र उर्फ छोटू (32), बबलू तथा अमित थे। महेंद्र बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता था। पिता के मुताबिक बेटा नशे का आदी था। गुरुवार सुबह वह घर में किसी को बिना बताए निकल गया। शुक्रवार सुबह सरसौल रेलवे स्टेशन के किनारे स्थित आम के बाग की रखवाली करने वाले रशीद खान ने उन्हें बेटे के फंदे पर लटके होने की सूचना दी। (संवाद)