कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिया पर गुुरुवार शाम ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक उछलने से युवक 20 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के दौरान हेलमेट न लगा होने से सिर पर गंभीर चोट आने आई। सिंहपुर निवासी विजय राजपूत (37) आईआईटी गेट पर इन्वर्टर बैटरी की दुकान पर काम करता है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से इन्वर्टर का काम करने मंधना जा रहा रहा था। मंधना पुलिया के पास सर्विस लेन पर बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। हेलमेट न होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। मंधना पुलिस ने पिता जसवंत राजपूत को सूचना देने के बाद विजय को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। (संवाद)