फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 29 Jul 2022 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा में ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह पांच बजे पलवल से बस्ती जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश (35) निवासी जहालीपुर थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती व रामस्वरूप पुत्र सहबदीन निवासी मनवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती सवार थे। रास्ते में बाइक ऊसराहार थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 123 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे प्रकाश की मौत हो गई। वहीं रामस्वरूप घायल हो गए। घायल को पीजीआई सैफई भेजा गया।
थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे चौकी पुलिस व यूपीडा ने दोनों घायलों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां एक की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें