राजेपुर। गुरुवार शाम करीब चार बजे सड़क पर अचानक ट्रैक्टर मोड़ने से चपेट में आए बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ के सहियापुर निवासी अमन (32), देवी दयाल (60) और बसायकपुर निवासी सुदीप (19) अमृतपुर से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह राजेपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को पंप की ओर मोड़ दिया जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और ट्रैक्टर से जा टकराए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर पुलिस की अभिरक्षा में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।