फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गणेश विसर्जन कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक नाैबस्ता के पास फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में वीरेंद्र सिंह (27) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी आशीष सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा शनिवार शाम को हुआ।
विज्ञापन


नौबस्ता के संजय गांधीनगर निवासी वीरेंद्र सिंह और उसका दोस्त आशीष सोनकर मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ ड्योढ़ीघाट गणेश विसर्जन में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। प्रताप होटल के पास रूमा फ्लाईओवर पर उनकी बाइक सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। जोरदार टक्कर के कारण वीरेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आशीष को कांशीराम अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें