फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकला था छोटे भाई की शादी में जाने के लिए, वन विभाग की लापरवाही ने छीन ली सांसें!

Wed, 02 May 2018 08:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क पर गिरा वह पेड़ जिससे हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में वन विभाग की लापरवाही के चलते एक  युवक की मौत हो गई, उसका साथी जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। बीघापुर के बारासगवर थानाक्षेत्र में एक सप्ताह से गिरे पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन




उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बारासगवर थानाक्षेत्र के मनीखेड़ा गांव जा रहा था। दूल्हे के बड़े भाई की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।


रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव दलगंजन पुरवा निवासी नागेंद्र की बारात मंगलवार रात को बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव मनीखेड़ा आई थी। छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए नागेंद्र का बड़ा भाई नारेंद्र (30) पुत्र रजऊप्रसाद बाइक से गांव में ही रहने वाले अपने साथी बालेंद्र (36) पुत्र रामदुलारे के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोनों रात करीब दस बजे बीघापुर-बारासगवर मार्ग पर नथईखेड़ा गांव के पास पहुंचे। यहां कई दिनों से सड़क पर गिरे पड़े पेड़ की चपेट में आकर दोनों बाइक सवार गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से नारेंद्र और उसका साथी बालेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने नारेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बालेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूल्हे नागेंद्र के बड़े भाई नारेंद्र की सड़क हादसे में मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग बारासगवर थाने और उन्नाव जिला अस्पताल भागे।


इस दौरान आनन-फानन में शादी की रस्में पूरी की गईं। हादसे के चलते बुधवार सुबह पांच बजे ही बारात की विदाई कर दी गई। विदाई के बाद परिवार के अन्य लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां बिटाना, पत्नी सावित्री, बेटा आकाश, अमन व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। नारेंद्र ट्रक चालक था। परिजनों ने बताया कि सावित्री चार माह की गर्भवती है। 

 
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

पेड़ जिससे हुआ हादसा, नारेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की लापरवाही के चलते एक  युवक की मौत हो गई, उसका साथी जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 28 अप्रैल की रात तेज आंधी आई थी। इससे नारायणदास खेड़ा और नथईखेड़ा के बीच चिलवल का पेड़ सड़क पर गिर गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को कई बार सूचना दी। सड़क पर गिरे पेड़ की फोटो कई दिन सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रही। इसकेे बाद भी पुलिस और वन विभाग ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।


क्या बोले जिम्मेदार...
पेड़ हटवाना उनकी जिम्मेदारी नहीं
बारासगवर थानाध्यक्ष आईपी सिंह ने बताया कि पेड़ सड़क पर गिरा तो  था लेकिन पेड़ हटवाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। बुधवार सुबह वन विभाग ने पेड़ हटवा दिया है।

मांगा जाएगा जवाब
वन विभाग के एसडीओ डीके यादव ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना जिला मुख्यालय पर नहीं दी गई थी। बीघापुर क्षेत्र के रेंजर पीके सिंह ने पेड़ क्यों नहीं हटवाया, इसके लिए जवाब तलब किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें