फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्धा को थप्पड़ जड़कर चेन तोड़ ले गए बाइक सवार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के पशुपतिनगर इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने घर के बाहर बैठी वृद्धा को थप्पड़ जड़ कर उसकी चेन लूट ली। शोर सुनकर परिजन मदद के लिए लेकिन इससे पहले ही शातिर लुटेरे फर्राटा भरते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

पशुपतिनगर निवासी सराफ त्रिमोहन लाल वर्मा की पत्नी शिवकली सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थीं। तभी बाइक सवार दो लुटेरे आए। इनमें से एक ने उतरकर उनके पास पहुंचा जबकि दूसरा स्टार्ट बाइक लिए खड़ा रहा। पास आए युवक ने कुछ बोलते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और गले से चेन तोड़कर बाइक पर सवार होकर कॉलेज की ओर भाग निकले। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें