असलहा लाइसेंस के फर्जीवाड़े के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिससे पता चलता है कि फर्जीवाड़ा काफी पहले से हो रहा है। खुलासा हुआ है कि कानपुर देहात में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने कानपुर से रिवॉल्वर का लाइसेंस बनवा लिया। इसकी हिस्ट्रीशीट पहले खुली और लाइसेंस बाद में बना।
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ हत्या, वसूली, अपहरण और गैंगस्टर के 31 मुकदमे दर्ज हैं। थाना बर्रा इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने हेड मुंशी के हवाले से बताया कि मंगलपुर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कानपुर में असलहा लाइसेंस जारी करने में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद कानपुर देहात के एसपी अनुराग वत्स ने जांच-पड़ताल शुरू करवाई तो खुलासा हुआ कि मुंडेरा किन्नर थाना मंगलपुर के हिस्ट्रीशीटर लायक सिंह पुत्र कुंवर सिंह का रिवाल्वर का लाइसेंस बर्रा थाने से बना है।